प्रकाशनNews

विज्ञापन • 728×90 AD SLOT
ताज़ा खबर
वायरल ट्रेंड: 'एक कचौड़ी, दो समोसा' नारों के बीच बड़ा सवाल — क्या कुछ अपराधियों के कारण पूरे समाज पर तंज कसना सही? गूगल ब्रेकिंग: गूगल डीपमाइंड ने पेश किया सुपर-मॉडल 'Gemini 4 Argon', 10 लाख टोकन सोचने की क्षमता से कोडिंग में बनाया नया रिकॉर्ड एप्पल ब्रेकिंग: भारत में 12 साल बाद शुरू हुई 'Apple Pay' सेवा, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर शुरू हुआ NFC टैप-टू-पे चिकित्सा विज्ञान विशेष: पुरुष शरीर में गर्भाशय का पाया जाना क्या है? जानिए 'परसिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम' (PMDS) की दुर्लभ सच्चाई पीआईबी ब्रेकिंग: 23 सितंबर को भारत और विश्वभर में मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, नागपुर में राष्ट्रीय कार्यक्रम ई-गवर्नेंस विशेष: LGD डायरेक्टरी क्या है? जानिए हर गांव-पंचायत को मिलने वाले विशिष्ट LGD कोड का महत्व वायरल ट्रेंड: 'एक कचौड़ी, दो समोसा' नारों के बीच बड़ा सवाल — क्या कुछ अपराधियों के कारण पूरे समाज पर तंज कसना सही? गूगल ब्रेकिंग: गूगल डीपमाइंड ने पेश किया सुपर-मॉडल 'Gemini 4 Argon', 10 लाख टोकन सोचने की क्षमता से कोडिंग में बनाया नया रिकॉर्ड एप्पल ब्रेकिंग: भारत में 12 साल बाद शुरू हुई 'Apple Pay' सेवा, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर शुरू हुआ NFC टैप-टू-पे चिकित्सा विज्ञान विशेष: पुरुष शरीर में गर्भाशय का पाया जाना क्या है? जानिए 'परसिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम' (PMDS) की दुर्लभ सच्चाई पीआईबी ब्रेकिंग: 23 सितंबर को भारत और विश्वभर में मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, नागपुर में राष्ट्रीय कार्यक्रम ई-गवर्नेंस विशेष: LGD डायरेक्टरी क्या है? जानिए हर गांव-पंचायत को मिलने वाले विशिष्ट LGD कोड का महत्व
अंतरराष्ट्रीय

भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लिनेक्स-26)

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21 सितंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास की शुरुआत बंदरगाह चरण से हुई है, जिसके बाद समुद्री चरण का आयोजन किया जाएगा।...
ऑडियो बुलेटिन: खबर सुनें अनुमानित समय: ~5 मिनट
क्लिक करें और संपूर्ण खबर स्वाभाविक आवाज़ में सुनें 0%

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21 सितंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास की शुरुआत बंदरगाह चरण से हुई है, जिसके बाद समुद्री चरण का आयोजन किया जाएगा।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत आईएनएस कवरत्ती और बेड़े का टैंकर जहाज आईएनएस ज्योति हिस्सा लेंगे। वहीं, श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस सिंदुराला करेगा।

विज्ञापन • 728×90 IN-ARTICLE AD SLOT

साल 2005 में शुरू हुआ ‘स्लिनेक्स’ भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, आपसी सहभागिता एवं दोनों देशों की बीच समझ को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। पूर्वी नौसेना कमान की देखरेख में आयोजित बंदरगाह चरण की शुरुआत आईएनएस कवरत्ती पर एसएलएनएस सिंदुराला के चालक दल के लिए आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम और स्वागत समारोह के साथ हुई। इस चरण के दौरान पेशेवर संवाद, एक-दूसरे के पोतों का दौरा, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान, योग, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद होने वाले ‘समुद्री चरण’ में समुद्र में संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से परिचालन समन्वय व आपसी सहभागिता को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

भारत के महासागर  दृष्टिकोण के अनुरूप, ‘स्लिनेक्स-26’ सुरक्षित, स्थिर व समावेशी समुद्री वातावरण के प्रति भारत की वचनबद्धता को और मजबूत करता है। यह अभ्यास भारत व श्रीलंका के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी को भी और सुदृढ़ करता है।

पीके/केसी/आरटी/एनके/एसएस  

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau - PIB), भारत सरकार।

श्रेणी / टैग्स: अंतरराष्ट्रीय

खबर साझा करें:
व

20 वर्षों का राष्ट्रीय और खोजी पत्रकारिता का अनुभव। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संवाहक।

संबंधित खबरें (You May Like These)

MIB IT Rules 2021 एवं फैक्ट-चेक अनुपालन

यह आलेख 'प्रकाशन' की आचार संहिता के तहत प्रकाशित हुआ है। किसी भी त्रुटि, तथ्यात्मक सुधार अथवा शिकायत हेतु हमारे शिकायत निवारण अधिकारी से संपर्क करें अथवा [email protected] पर लिखें।