प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पत्रकार पायल मेहता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि पायल मेहता जी एक मेहनती और समर्पित पत्रकार थी जो जमीनी हकीकत से गहराई से जुड़ी रही और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ के साथ अपनी रिपोर्टिंग करती थी। श्री मोदी ने आगे कहा, “उन्हें उनकी गर्मजोशी, दयालुता और अपने आसपास के लोगों के साथ उनके व्यक्तिगत जुड़ाव के लिए भी याद किया जाएगा।”
श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:
पायल मेहता जी एक मेहनती पत्रकार थी जो जमीनी हकीकत से गहराई से जुड़ी रही और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ के अपनी रिपोर्टिंग करती थी।
अपने काम के अलावा, उन्हें उनकी दयालुता और स्नेह के लिए याद किया जाएगा जिनसे उन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ। उनका अचानक और असमय निधन अत्यंत दुखद है।
उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।
Payal Mehta Ji was a hardworking journalist who remained firmly connected to the ground, bringing a deep understanding of national issues to her reporting.Beyond her work, she will be remembered for the kindness and warmth with which she touched so many lives. Her sudden and… pic.twitter.com/4uG7MmzGol
स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau - PIB), भारत सरकार।